ट्रस्ट निर्धन को भोजन व कन्याओं के विवाह में सहयोग करता रहेगाः कमल खड़का
हरिद्वार
गिरवरनाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट पिछले तीन सालों से धर्मार्थ के परोपकार कार्यो को संचालित करता चला आ रहा है। ट्रस्ट द्वारा निर्धन लोगों को भोजन वितरित करने के साथ-साथ गरीब कन्याओं का विवाह में सहयोग के तौर पर घरेलु सामान देने का काम करता आ रहा है। गिरवरनाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट ने अपने धर्मार्थ कार्यो को संचालित करते हुए तीन साल के कम समय में ही तीर्थनगरी में एक प्रतिष्ठित धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में उभरी है। ट्रस्ट का संचालन युवाओं द्वारा किया जा रहा है। जिनका मकसद केवल परोपकार करना है। ट्रस्ट अधयक्ष कमल खड़का ने बताया कि ट्रस्ट बिना निस्वार्थ भाव से निर्धन लोगों की सेवा करने के परोपकार कार्य करने का काम कर रहा है। ट्रस्ट के द्वारा सुभाष घाट पर सुबह निर्धन लोगों को चाय नश्ता के साथ-साथ भोजन वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा निर्धन परिवार की कन्याओं के विवाह में भी योगदान किया जा रहा है। ट्रस्ट के द्वारा योगदान के तौर पर निर्धन कन्याओं के विवाह में घरेलु सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्रस्ट के धर्मार्थ कार्यो को देखते हुए निर्धन लोग अपनी बेटी व बहन के विवाह के लिए उनसे सहयोग के लिए सम्पर्क करने पर ट्रस्ट के पदाधिकारी विवाह में शामिल होते हैं और कन्या को विवाह में घरेलु सामान के तौर पर सहयोग करते है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से तीन साल पूर्व शुरू किया गया धार्मार्थ का कार्य आगे लगातार चलता रहेगा। निर्धान परिवार के बेटी व बहन के विवाह की जानकारी उनको कही से भी मिलती हैं तो उनके द्वारा विवाह में पूरा सहयोग किया जा रहा है। ट्रस्ट को संचालित करने के लिए उनके द्वारा कोई चंदा नहीं लिया जाता। धर्मार्थ कार्यो को पूरा करने के लिए ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी ही अपने जेब खर्च से परोपकार्यो को संचालित कर रहे हैं। ट्रस्ट उपाध्यक्ष सन्नी वर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के परोपकार्यो को देखकर अन्य लोगों द्वारा भी उनके साथ खड़े होकर उनको सहयोग कर रहे है। लेकिन उनके द्वारा उनके साथ खड़े होने वाले लोगों को स्पष्ट किया गया हैं कि ट्रस्ट को उनसे कोई सहयोग नहीं चाही, यदि उनको कुछ निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग करना है। वह खुद अपने स्तर से उपहार लेकर उनके साथ खड़े होकर कन्या को दे सकते हैं। ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारी व्यापारी हैं और अपने जेब खर्च से ही कन्या के विवाह में घरेलु सामान देने के लिए उपहार के रूप में दे रहे हैं। ट्रस्ट के सचिव नितिन श्रोत्रिय, सचिन शर्मा सरदार ने संयुक्त रूप से बताया कि ट्रस्ट गंगा तट पर जहां निर्धन लोगों को चाय-नाश्ते के साथ भोजन की व्यवस्था करते हुए परोपकार का कार्य संचालित कर रहा है। जिससे उनको आत्म संतुष्टि का अनुभव हो रहा है। ट्रस्ट के जरिये हम समाज के लोगों को यह संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को निर्धान लोगों की मदद करनी चाहिए। व्यक्ति को अपने सामर्थ के अनुसार लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। निर्धन व्यक्ति को भोजन करना और निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करना भी ईश्वर भक्ति का एक अंश है।
