श्रीनगर में लगेगा स्वास्थ्य मेला

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के रामलीला मैदान में बुधवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे। इस मौके पर आयुष्मान कार्ड व दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के हवाले से कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रामलीला मैदान में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। कहा स्वास्थ्य शिविर में डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाने, अनेक प्रकार की जांचें निशुल्क कराए जाने, टीकाकरण कराए जाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही शिविर में अनेक रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे व कोविड टीकाकरण और योग सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *