अनुशासन और साफ सफाई पर ध्यान देने के दिए निर्देश
श्रीनगर गढ़वाल। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी ने कोतवाली श्रीनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। गार्द की सलामी लेने के बाद उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
साथ ही थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों एवं शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग भी करवाई। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को कर्मिकों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया।
