तेज तूफान और बारिश से टूटे बिजली के खंबे

 रायबरेली।
विद्युत उप केंद्र कलुआ खेड़ा के अंतर्गत गुम्दापुर मजरे धुराई में मंगलवार की रात आए तेज तूफान और बारिश से बिजली के खंबे टूट गए। जिसके बाद से आधे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित है। सूचना के बाद भी लाइन जोड़ने के लिए खबर लिखे जाने तक कोई भी लाइनमैन मौके पर नहीं पहुंचा। तेज आंधी के कारण पोल पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से पोल क्षतिग्रस्त पड़ा है।
  तेज आंधी व तूफान के साथ ही काफी बारिश हुई। जिसके बाद से हमेशा की तरह क्षेत्र के कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इनमें से एक गुम्दापुर मजरे धुराई है। जहां विद्युत पोल पर एक यूकेलिप्टस के पेड़ के गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों द्वारा विभाग को सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं। जिसका खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। गांव की आधे से अधिक आबादी के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से तत्काल पोल को दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *