युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

गदागंज।
क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी । सीएचसी अधीक्षक ज्ञान सिंह सिसोदिया ने बताया की एक एम्बुलेंस से मृत युवक आया जिसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।
बुधवार की  सुबह करीब 11बजे अनुज पुत्र शिवबहादुर (21 वर्ष) को उसके परिजन सीएचसी दीनशाह गौरा पहुंचे । जब  वहां डाक्टर उसका इलाज के लिये लाये तो जांच में पता चला की उसकी मौत पहले ही हो चुकी है। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया । डाक्टरों की माने तो उसके गले में एक निसान था जिससे अंदाजा लगाया जा सकता था की उसने उसने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या की है। बाकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष से बात करने का प्रयास किया गया पर बात नही हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *