रहीमनगर पड़ियाना में जल निगम ने पानी की टंकी का निर्माण पूरा , जल्द शुरू होगा पानी की टंकी 

सरोजनीनगर
सरोजनीनगर विकासखंड के रहीमनगर पड़ियाना में जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण किया गया था । निर्माण होने के काफ़ी दिन बीत जाने के बाद गांवों तक पाइप लाइन पहुंचाई गई। टंकी के पानी की सप्लाई ग्राम सभा के सभी गांव तक पहुंचाने का कार्य किया गया । सभी ग्रामीणों ने जरूरत के हिसाब से पानी का कनेक्शन भी कराया। महज कुछ दिन ही टंकी का पानी उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से मिल सका । एक साल भी पानी सही से नहीं मिला,उसके बाद समस्याओं से निजात पाने के लिए काम शुरू कर दिया । रहीमनगर पड़ियाना के मजरा ग्राम गोड़वा में लगभग 2 महीना हो गया । आधे से अधिक उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल रहा है। काफी दिन इंतजार करने के बाद भी पानी न मिला तो ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न होने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी नहीं मिला तो हम लोग पानी की टंकी के पास जाकर धरना करेंगे। इस संबंध में जब जल निगम के जेई संदीप दुबे से बात की गई तो उन्होंने कहा की मुझे जानकारी मिली है। कि गोड़वा गांव में उपभोक्ताओं को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। मै जल्द ही इसका निरीक्षण करूंगा। और 1 सप्ताह के अंदर पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *