मैरिट के आधार पर पंचायत सचिव नियुक्ति की मांग
ललितपुर।
ब्लाक महरौनी के ग्राम छापछौल निवासी कु.देवन्ती पुत्री बाबूलाल ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजते हुये बताया कि गांव में ग्राम पंचायत सचिव पद के लिए अनुसूचित जाति आरक्षित है। बताया कि इस पद के लिए वह मैरिट के अनुसार सर्वाेत्तम व प्रथम वरीयता पर है। बावजूद इसके अलावा एक अन्य आवेदन दूसरी व्यक्ति ने किया है, जो कि मैरिट के अनुसार नहीं है। बावजूद इसके प्रमाण पत्र जारी कर आवेदन दिया गया, जो कि गलत है। कहा कि मैरिट की अनिवार्यता के आधार पर पंचायत सचिव की नियुक्ति गलत तरीके से न हो इसके लिए पूर्ण निष्पक्षता के साथ पंचायत सचिव पद पर उसकी नियुक्ति किये जाने की मांग उठायी है।
