दिल्ली के हनी बैसोया ने जीता जे एन्ड के ओपन

श्रीनगर  ।

दिल्ली के हनी बैसोया ने तीन साल का अपना खिताबी सूखा समाप्त करते हुए शनिवार को रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स पर जे एन्ड के ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीत लिया।
छह बार के पीजीटीआई के विजेता बैसोया (67-69-66-68) ने आखिरी राउंड में चार अंडर 68 का कार्ड खेला और 18 अंडर 270 के स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ बैसोया पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में लम्बी छलांग लगाते हुए 85वें से 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
गुरुग्राम के वीर अहलावत (67-71-70-66) ने छह अंडर 66 का शानदार कार्ड खेला और 14 अंडर 274 के स्कोर के साथ उपविजेता बने ।
पटना के अमन राज (68-71-70-66) ने भी 66 का कार्ड खेला और 13 अंडर 275 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *