दिल्ली में व्यापारियों पर नगर निगम के कन्वर्जन, पार्किंग चार्ज का बोझ कम करने की हुई मांग
नयी दिल्ली ।
दक्षिणी निगम के मध्य जोन के पूर्व अध्यक्ष खविंदर सिंह कैप्टन ने कोराना के बाद व्यापारियों पर लादे जा रहे नगर निगम के कन्वर्जन और पार्किंग चार्ज को समाप्त करने की मांग की है।
उन्होंने जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि इस समय दिल्ली के व्यापारियों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। ऐसे में निगम की ओर से स्वास्थ्य, व्यापार और जनरल लाइसेंस की फीस माफ होनी चाहिए।
नगर निगम को रिन्यूल फीस भी माफ कर देना चाहिए। चूंकि कोरोना में व्यापारियों की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। लोगों ने अपने घरों से बचत के पैसे से अपने कर्मचारियों को वेतन देकर सहायता देने का काम किया है ऐसे में निगम को भी दरियादिली दिखाते हुए व्यापारियों के लिए इस प्रकार की फीस और चार्ज को माफ करना चाहिए।
