स्वास्थ्य विभाग करेगा स्वास्थ्य सुविधा से वंचित क्षेत्रों की सूची तैयार

पिथौरागढ़। स्वास्थ्य सुविधा से वंचित क्षेत्रों की स्वास्थ्य विभाग सूची तैयार करेगा। ऐसे सभी क्षेत्रों में नए सेंटर खोलकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। यह बात डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कही है।
सोमवार को जिले में स्वास्थ्य सेवा को लेकर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें डीएम डॉ. चौहान ने सीएमओ को सर्वे कर उन स्थानों को चयनित करने के निर्देश दिए जहां जनसंख्या अधिक व स्वास्थ्य सुविधाएं कम हैं। जिससे वहां योजनाबद्ध तरीके से नए सेंटर बनाकर स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा जिले में स्वास्थ्य केंद्र होने पर डॉक्टर के लिए जहां क्वार्टर नहीं है या जर्जर अवस्था में है, उन स्थानों को चिन्हित कर रिपोर्ट उपलबध कराएं। उन्होंने कहा जन स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर डॉक्टर को तैनात किया जाए। अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र में डॉक्टरों व स्टाफ को उचित संख्या में तैनात कार्यक्षेत्र वितरित करें, जिससे चिकित्सा अधिकारी पर वर्कलोड न पड़े। डीएम ने कहा जिन बच्चों को किसी गंभीर बीमारी में या जनपद स्तर पर उपचार न मिलने की स्थिति में रेफर करना है, उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति व बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सके। बैठक में सीएमओ के साथ कई स्वास्थ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *