गोर्खाली सुधार सभा का केंद्रीय वार्षिक अधिवेशन 17 को

 

देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से मानेकशॉ सभागार गढ़ी कैंट में केंद्रीय अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा की अध्यक्षता में होगा। मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा वार्षिक अधिवेशन की समस्त औपचारिक तैयारियां प्रगति पर हैं। विगत दो वर्ष कोरोना महामारी के चलते वार्षिक अधिवेशन का आयोजन सरकारी निर्देशानुसार सीमित संख्या एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सूक्ष्म रूप में किया गया था। इस वार्षिक अधिवेशन में गोर्खाली सुधार सभा की समस्त शाखाओं के अध्‍यक्ष व सदस्य उपस्थित रहेंगे। वार्षिक अधिवेशन का मुख्य एजेंडा बिंदुओं को सभा के सूचना पट पर चस्पा कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *