जुमे की नमाज को लेकर पुलिस, प्रशासन सतर्क

 

रुडकी। पिछले जुमे पर कई राज्यों में हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क है। सुल्तानपुर, खड़ंजा कुतुबपुर और लक्सरी मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए जिले से पीएसी बुलाई गई है।

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में पिछले जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बड़ा बवाल हुआ। इसे देखते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी जुमे की नमाज को लेकर चौकन्ने हो गया है। पुलिस व प्रशासन का खास फोकस नगरीय क्षेत्र के लक्सरी तथा सुल्तानपुर व खड़ंजा कुतुबपुर की मस्जिदों पर है। यहां पर जुमे के दिन दोपहर के समय जौहर की नमाज अदा करने के लिए काफी ज्यादा संख्या में अकीदतमंद जमा होते हैं।

नमाज के बाद शरारती तत्व कोई गड़बड़ी न फैला सकें, इसके लिए जिले से अतिरिक्त पुलिसबल और पीएसी मंगाई गई है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में गश्त करने के लिए लक्सर सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी, कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट और एसएसआई अंकुर शर्मा के नेतृत्व में तीन सचल पुलिस टीमें भी बनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *