सायना पहले दौर में बाहर, लक्ष्य सेन दूसरे दौर में

ओडेनसे ।

पूर्व नंबर एक भारत की सायना नेहवाल जापान की आया ओहोरी से लगातार गेमों में पराजित होकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गयी जबकि लक्ष्य सेन ने हमवतन सौरभ वर्मा को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
भारत की तीन जोडिय़ों को भी टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। एच एस प्रणय कड़े संघर्ष में हारे जबकि परुपल्ली कश्यप ने चौथी सीड चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन के खिलाफ पहले गेम में 0-3 से पिछडऩे के बाद मैच छोड़ दिया। प्रणय को छठी सीड इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 46 मिनट के कड़े संघर्ष में 21-18 21-19 से पराजित किया।
सायना को ओहोरी ने 34 मिनट में 21-16, 21-14 से पराजित किया। इस बीच लक्ष्य सेन ने मात्र 26 मिनट में सौरभ को 21-9, 21-7 से हराया। लक्ष्य सेन का अगला मुकाबला दूसरी सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होगा।
अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी तथा जे मेघना और पूर्वीषा राम को महिला युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा जबकि सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को मिश्रित युगल के पहले दौर में हार झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *