प्रधानमंत्री ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के लिए मनोज सरकार को दी बधाई
नई दिल्ली ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के लिए मनोज सरकार को बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा , मनोज सरकार के शानदार प्रदर्शन से अत्यधिक प्रसन्न हूं। बैडमिंटन में प्रतिष्ठित कांस्य पदक स्वदेश लाने के लिए उन्हें बधाई। आने वाले समय के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
