कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

चमोली। नारायणबगड़ विकासखंड में आजादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नारायणबगड़ विकासखंड में शनिवार को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नारायणबगड़ विकास खंड से शुरू होकर नारायणबगड़ पंती होते हुए मींग गधेरा तक चली। वहीं नारायणगड़ विकासखंड में कांग्रेसियों के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, कांग्रेसी नेता संदीप पटवाल ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कंडवाल नरेंद्र रावत दलवीर रावत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *