शिक्षिका से मारपीट करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में टयूशन पढ़ाने वाली एक शिक्षका ने कुछ लोगों पर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का आरोप है कि मारपीट करने वाले उसके क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने का विरोध करते हैं। पुलिस के सौपी तहरीर में शिव इंक्लेव दक्ष चौराहा निवासी शिक्षिका अल्का पांडे ने कहा वह भमरौला के एक मकान में ट्यूशन पढ़ाती है। शनिवार को वह रोज की तरह ट्यूशन पढ़ाकर बैठी थी। इसी दौरान साईं होम्स कॉलोनी भमरौला निवासी परवेज वहां पहुंचा और गाली गलौच करने लगा और भवन खाली करने को कहा। इस पर उसने भवन स्वामी इरशाद को मौके पर बुलाया तो परवेज ने उसे जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर परवेज ने कुछ और लोगों को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों में से किसी एक ने अल्का पर बंदूक तान दी। पुलिस ने अल्का की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *