नई टिहरी में ठेकेदार अनशन पर बैठे

नई टिहरी। भागीरथी ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन नई टिहरी के बैनर तले ठेकेदार चार सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर हैं। चौथे दिन नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली और एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली ने ठेकेदारों के आंदोलन को समर्थन देते हुये कहा कि सरकार को ठेकेदारों के हितों के साथ कुठाराघात नहीं करना चाहिए। मांगों का निस्तारण तत्काल करना चाहिए। शनिवार को टिहरी के ठेकेदारों ने लोनिवि प्रांतीय बौराड़ी में अपना क्रमिक अनशन शुरू दिया गया है। संगठन के अध्यक्ष रोशन सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जीएसटी, रॉयल्टी की दरों को बढ़ाकर ठेकेदारों पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया है, साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया और जटिल कर दिया है। निर्माण कार्यों की निविदाएं बड़ी कर छोटे और मझोले ठेकेदारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा दिया है। उन्होंने सरकार से जीएसटी और रायल्टी की दरों को पूर्व की भांति रखने, तथा बड़ी निविदाओं को छोटी-छोटी करने की मांग की है। कह जब तक मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मांग करने वालों में राजेंद्र कुमाई, प्रेमपति चौहान, रतन सिंह पंवार, जयवीर पंवार, किशोर मंद्रवाल, मान सिंह रौतेला, राय सिंह रावत, विक्रम भंडारी, जसपाल नेगी, पूरन खरोला, रघुवीर थलवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *