महाविद्यालय जखोली में कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय जखोली में छ: दिवसीय कार्यशाला का प्राचार्य डॉ.माधुरी व मास्टर ट्रेनर नवीन थपलियाल ने शुभारंभ किया है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.माधुरी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से जहां छात्र-छात्राओं में आत्मवश्विास व कौशल का विकास होता है वहीं उनके जीवन पर्यंत काम आता है। मास्टर ट्रेनर नवीन थपलियाल ने छ: दिवसीय प्रशक्षिण ले रहे छात्र-छात्राओं को रोजगार परक दक्षता और कुशलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के साथ जॉब प्लेसमेंट के अवसरों के बारे में बताया है। इस अवसर पर स मौके पर महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर डॉ. नंदलाल, डॉ. सुभाष कुमार, डॉ.भारती,प्रो.देवेश चंद्र, डॉ.विकास शुक्ला, डॉ.कविता अहलावत, डॉ.दलीप सिंह, सुमित बिजलवान आदि उपस्थित रहे।
