लमगौंडी गांव से बदरी-केदार देवरा यात्रा के लिए निकली राज राजेश्वरी


रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के लमगौंडी गांव से बदरी केदार देवरा यात्रा के लिए मां राजराजेश्वरी व बाणासुर महाराज की देव डोलियों ने प्रस्थान किया। देव डोलियां तीन दिनों तक लमगौंडी गांव में भ्रमण करने के बाद 24 अगस्त को बाबा विश्वनाथ की नगरी गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम करेंगी। देव डोलिया 25 अगस्त को रात्रि प्रवास फाटा, 26 अगस्त को सीतापुर, 27 अगस्त को शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण, 28 अगस्त को गौरीमाई मंदिर गौरीकुंड, 29 से 31 अगस्त तक केदारनाथ धाम में, 1 सितम्बर को काली मंदिर कालीमठ, 2-3 सितम्बर को बैकुंठ धाम बदरीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे। उसके बाद 4 सितम्बर को वापसी गुप्तकाशी में, 5 सितम्बर को को अपने पौराणिक गांव लमगौंडी में व 6 सितम्बर को हवन व पूर्णाहुति के साथ देवरा यात्रा सम्पन्न होगी। देवरा यात्रा को लेकर लमगौंडी गांव के ग्रामिणों में उत्साह है। देव डोलियों के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद हैं। देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 26 वर्षों बाद देव डोलियां बद्री केदार की देवरा यात्रा पर जा रही हैं।इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष अजय जुगरान,सचिव भाष्कर पोस्ती, संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, व्यवस्थापक सुधिर पोस्ती, श्रीनिवास पोस्ती, किशन अवस्थी, प्रेम प्रकाश जुगरान, बीरेन्द्र शर्मा, सुरेश बगवाड़ी, हर्षवर्धन जुगरान, प्रधान अखिलेश सजवान, क्षेपंस दुर्गेश बाजपेई सहित कई ग्रामीण भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *