साई में एथलेटिक्स व भारोत्तोलन के लिये चयन कल से
काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में एथलेटिक्स व भारोत्तोलन गैर आवासीय व आवासीय के लिए चयन 21-22 अगस्त को सुबह आठ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसमें सभी राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। साई केंद्र प्रभारी ज्योति शाह ने बताया कि एथलेटिक्स के लिये बालक व बालिका तथा भारोत्तोलन के लिए केवल बालक वर्ग का चयन किया जाएगा। चयन में शामिल होने वाले खिलाड़ी की आयु 12 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी चार पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा खेल प्रमाण पत्र के साथ चयन में प्रतिभाग कर सकते हैं।
