नशे में धुत चालक ने मनाया तांडव
बागेश्वर। नशे में धुत बताया जा रहा एक ट्रक चालक ने कोतवाली के समीप बीती बुधवार की रात जमकर तांडव मचाया। गरुड़ टैक्सी स्टैंड पर खड़े कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक अनियंत्रित होकर वाहनों को से टकराते हुए रुक गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
