प्रकाश पंत मार्ग बना फोटो वीडियो शूट प्वाइंट


ऋषिकेश। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को थानो रायपुर से जोड़ने वाले प्रकाश पंत मार्ग फोटो शूट प्वांइट बना हुआ है। जंगल के बीच इस मार्ग में प्रकृति के नजारे दिखाई देते हैं जो आकर्षण का केंद्र बनते हैं। उत्तराखंड प्रदेश अपनी सुंदर प्रकृति के लिए देश सहित विदेश में जाना जाता है। यहां झरने हैं, सुंदर वादिया हैं, हरे भरे पहाड़ हैं, जंगल हैं। जिसको देखने देश और विदेश के कोने-कोने से लोग उत्तराखंड आते हैं। कई वालीवुड, हॉलीवुड, साउथ के अभिनेता भी अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं तो वहीं एक सुंदर दृश्य जौलीग्रांट एयरपोर्ट को थानो रायपुर से जोड़ने वाले प्रकाश पंत मार्ग पर भी दिखाई देता है। इस मार्ग के दोनों ओर बड़े-बड़े पेड़ हैं, जो इस मार्ग को और सुंदर बनाते हैं। इस समय पतझड़ का समय है और पूरे जंगल में सूखे पत्ते गिर रहे हैं। ऐसे में लोग यहां आजकल फोटो और वीडियो बनाने आ रहे हैं। कई लोग शादी की प्री वेडिंग शूटिंग भी यहां करते दिखाई देते हैं। आए दिन फिल्म अभिनेता भी अपनी फिल्म की शूटिंग यहां करते हैं। इस मार्ग पर जंगलात चौकी के पास बने पानी के कुंड में जंगली जानवर भी पानी पीने आते हैं, जो प्रकृति की छटा में चार चांद लगा देते हैं। कुछ माह पूर्व अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म गुडबॉय की शूटिंग भी इस मार्ग पर की थी। इसके अलावा फिल्म अभिनेता शाहबाज खान भी अपनी फिल्म गंगा किनारे परदेशी की शूटिंग के लिए यहीं आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *