परिवहन विभाग ने स्कूल बसों का ऑडिट शुरू किया

देहरादून। स्कूल बसों में यदि बच्चों की सुरक्षा के मानक पूरे नहीं होंगे तो ऐसी बसों का संचालन बंद हो जाएगा। बस का संचालन तभी शुरू होगा, जब बसें मानक पूरी करेंगी। संभागीय परिवहन विभाग ने स्कूल बसों का ऑडिट शुरू कर दिया है।
आरटीओ (प्रवर्तन) सुनील शर्मा ने बताया कि यह ऑडिट देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी में चल रहा है, जो 20 मई तक चलेगा। विभाग की टीमें सभी स्कूलों में जाकर बसों का ऑडिट कर रही हैं। ऑडिट में यह देखा जा रहा कि क्या बसें स्कूल बस के सभी मानक पूरे कर रही हैं या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल बस के लिए कुछ मानक तय किए हैं, उनका पालन करना जरूरी हैं। बताया कि यदि ऑडिट रिपोर्ट में किसी स्कूल की बसें मानकों पर खरी नहीं उतरती हैं, तो उनको नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस के बाद भी बस का संचालन हुआ तो चालान की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *