मेयर ने सुनीं शिवाजीनगर का भ्रमण कर जनसमस्याएं


ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने शिवाजीनगर में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान शिवाजीनगर के मुख्य नाले की सफाई भी करवाई गई। शुक्रवार को मेयर अनिता ममगाईं ने शिवाजीनगर में निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं सुना। क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र के मुख्य नाले की सफाई व जल संस्थान द्वारा सड़कों पर पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों को भरने की मांग की। जिस पर मेयर ने जल संस्थान के अधिकारियों को बुलाकर विभागीय कार्यों के दौरान हुए गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सफाई पम्पिंग द्वारा नाले की सफाई करवाई गई। मेयर ने क्षेत्र के दुकानदारों से नाले में कूड़ा करकट न डालने की अपील की। इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग के लिए दुकानदारों को दो-दो डस्टबिन दिए गए। उन्होंने कहा कि सफाई नायकों को निर्देश नाले में कचरा जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं जो भी नालों में कचरा फेंके, उन्हें चिह्नित कर नोटिस दिया जाएगा। मौके पर निर्माण एवं अनुरक्षण गंगा पेयजल निगम के परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, पार्षद जयेश राणा, कृष्ण सिंह नेगी, रवप्रीत छाबड़ा, इंद्रजीत कौर, अरविंद रावत, राजेश पाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, गौरव, संजू भाई, बच्ची सिंह राणा, बलबीर सिंह नेगी, सोनू नेगी, अभिषेक मल्होत्रा, विनय बलोधी, संदीप रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *