सीएमओ ने आशाओं को बताया विभाग की रीढ़
बागेश्वर। इस बार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने में आशाओं की भूमिका रही। विभाग के मुखिया ने भी उनकी भूमिका की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। कोरोना काल से लेकर टीकाकरण व चुनाव संपन्न कराने में बेहतर भूमिका निभाई है। जिले के हर बूथ पर कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया। लोगों को मास्क व ग्लब्ज दिए। साथ ही सेनेटाइज का भी इस्तेमाल किया। बेहतर कार्य करने वाली आशओं व स्वास्थ्य कर्मियों को विभाग जल्द ही सम्मानित करेगा।
