शासन के निर्देश पर करें कोरोना नियंत्रण: डीएम

चित्रकूट

जिला मजिस्टेऊट शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में कोरोना के बढते संक्रमण के मद्देनजर रात्रि कालीन कफ्र्यू रात दस बजे से सवेरे छह बजे से लागू रहेगा। सभी शैक्षणिक संस्थान 16 जनवरी तक बन्द रहेंगे। आनलाइन कक्षायें जारी रहेंगी। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण की पहली डोज 15 जनवरी तक पूरी कर ली जाये।
बुधवार को जिला मजिस्टेऊट शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर को प्रभावी करने को सभी संबंधित विभाग के अधिकारी प्रतिदिन आईसीसीसी में हाजिर होकर कोरोना नियंत्रण के प्रबंधन का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर वह तथा पुलिस अधीक्षक प्रत्येक दिन आईसीसीसी में नये कोरोना की बाबत चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ समीक्षा करेंगे, ताकि कोरोना महामारी को कम किया जा सके। सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कर आवश्यक कार्यवाही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *