“वीर बाल दिवस“ साहिबजादो की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि:   राज्यपाल

देहरादून। मंगलवार को विभिन्न सिक्ख प्रतिनिधियों ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मिलकर प्रधानमंत्री जी द्वारा “वीर बाल दिवस“ मनाए जाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। गुरुद्वारा रेसकोर्स के अध्यक्ष श्री बलबीर सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढत बाजार के अध्यक्ष श्री गुरबख्श सिंह तथा सिक्ख महिला प्रतिनिधि डॉ तनवीर कौर सेठी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मिलकर प्रधानमंत्री जी के वीर बाल दिवस मनाए जाने के निर्णय हेतु आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि वीर बाल दिवस साहिबजादो की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह ऐतिहासिक निर्णय है। यह सिख समुदाय के साथ ही समस्त भारतीयों के लिए भावनात्मक क्षण है। वीर बाल दिवस के द्वारा देश और दुनिया के बच्चे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह, बाबा अजीत सिंह तथा बाबा जुझार सिंह के बारे में जान पाएंगे तथा उनकी शहादत, वीरता और शौर्य से प्रेरणा ले सकेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार द्वारा राष्ट्र, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए किए गए बलिदान जैसे उदाहरण देश और दुनिया के इतिहास में कहीं नहीं मिलते हैं। उन की शौर्य गाथा आने वाली अनेक शताब्दियों तक पीढ़ियों को मार्ग दिखाता रहेगी। वे युवाओं को सदैव मां भारती की सेवा, समर्पण और त्याग के लिए प्रेरित करते रहेंगे। जब भी युवाओं को एक नए उत्साह, नई ऊर्जा और नई रोशनी की जरूरत पड़ेगी तो यह बलिदान की कथाएं उनका मार्गदर्शन करते रहेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *