चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

रुड़की। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति से कच्ची शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि शनिवार रात कस्बा निवासी यशपाल सैनी के घर की अलमारी से 20800 रुपये, एक अंगूठी और मोबाइल चोरी हो गया था। चोरी करने के बाद आरोपी कस्बे में दक्षिण दिशा की ओर स्थित श्मशान घाट की ओर गया था। श्मशान घाट की ओर जाते कस्बे के ही एक व्यक्ति ने उसे देख लिया था। चोरी होने के कुछ ही समय बाद यशपाल सो कर उठा तो उसे अलमारी खुली मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने श्मशान घाट के पास से कस्बा निवासी निशांत को दबोच लिया और चोरी का सामान बरामद किया था। दूसरी ओर नगला कोयल निवासी सोमपाल को पुलिस ने लखनौता के पास से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *