सैलून मालिक से मारपीट के मामले में कार सवारों खिलाफ केस दर्ज

रुड़की। लेनदेन के विवाद में सैलून संचालक से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार सवार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों को चिन्हित करने के प्रयास में लगी है। सिविल लाइंस कोतवाली को जावेद निवासी आदर्श नगर बताया कि 26 अगस्त को सैलून के बाहर आकर रुकी थी। कार से चार पांच युवक उतरे थे। जिन्होंन सैलून में घुसकर मारपीट की थी और तोड़फोड़ कर अन्य लोगों को भी घायल कर दिया था। आतंकित कर कार सवार हमलावर धारदार हथियार हवा में लहराकर वहां से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। घटना आसपास लगे एक से कैमरे में भी कैद हो गई थी। वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने बताया कि मारपीट के मामले में सद्दाम पुत्र कुर्बान समेत अन्य लोगों खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *