चकराता की पहाड़ियां बिखेर रही चांदी सी चमक

विकासनगर। शनिवार सुबह शुरू हुई बर्फबारी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार देर शाम तक चकराता और उसके आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। चकराता बाजार में दिनभर रुक-रुककर बर्फ के फोहे गिरते रहे, जिनका पर्यटकों ने खूब लुफ्त उठाया। चकराता में जहां तीन इंच तक बर्फ जमी हैं, वहीं ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर दो से तीन फीट तक बर्फ ने मोटी सफेद चादर ओढ़ी हुई है। जिससे पूरे चकराता क्षेत्र में शीत लहर चल रही है। चकराता में रविवार को कभी धूप निकली तो कभी रुक-रुककर बर्फ के फोहे गिरते रहे, जिनका पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। हालांकि ऊंचाई वाली पहाड़ियों लोखंडी, देवबन खडम्बा, बुधेर, व्यास शिखर, मोयला टॉप, कोटी कनासर आदि जगहों पर पूरे दिन रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। लोखंडी में लगभग दो फिट व अन्य ऊंची चोटियों पर 3 फिट तक बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के बाद रविवार को क्षेत्र का तापमान गिरकर अधिकतम तीन डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों और दुकानों के अंदर दुबके हैं और सर्दी से बचने को अंगीठी, हीटर का सहारा ले रहे है। सर्दी के चलते बाजारों में लोग नजर नहीं आये। जगह-जगह पर्यटकों का जमवाड़ा लगा हुआ है, जो बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *