प्रधानाचार्य सैनी को पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा

विकासनगर। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी को दिल्ली की थियोफैनी यूनिवर्सिटी की ओर पीएचडी की मानद उपाधि दी गई है। उन्हें यह उपाधि मिलने से पछुवादून के शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें राज्य सरकार की ओर से भी प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। अब दिल्ली के विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर सहसपुर की बीईओ पंकज शर्मा, विकासनगर के बीईओ वीपी सिंह, कालसी की बीईओ पूजा नेगी दानू, प्रधानाचार्य आरपी अग्रवाल, एसपी खंडूड़ी, अनिल नेगी, अतुल शर्मा, सुरेश नौटियाल, अनंत सोलंकी समेत सभी शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *