महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

फिरोजाबाद।

थाना रामगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरी गेट निवासी तब्बुसम (45) पत्नी तोसीन खान ने किन्ही कारणवश फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। तब्बुसम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *