स्वीकृत विकास कार्य पूरा नहीं होने पर जताई चिंता

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग जनपद अल्मोड़ा की बैठक में नगर और पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने स्वीकृत विकास कार्य पूरा नहीं होने चिंता जताई। साथ ही नेवी डे की बधाई दी। मंगलवार को लीग के कचहरी बाजार स्थित कार्यालय में बैठक हुई। कमांडर हीरा सिंह ने युद्ध संस्मरण को सुनाया। इसके अलावा पूर्व सैनिकों ने नगर और पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण की मांग की। उन्होंने स्वीकृत विकास कार्य पूरा नहीं होने पर चिंता जाहिर की। साथ ही शासन-प्रशासन से स्वीकृत कार्यों को जल्द पूरा कराने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह साही और संचालन सुधीर जोशी ने किया। यहां हीरा सिंह सांगा, आरसी पंत, मोहन बिष्ट, जीवन नाथ वर्मा, एनसी जोशी, राजेंद्र प्रसाद, चंद्र सिंह बिष्ट, धनी राम, आनंद लटवाल, नवीन जोशी, मोहन सिंह, जग जीवन बिष्ट, पूरन चंद्र तिवारी, आनंद बिष्ट, पूरन चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *