बाराकोट में डीएम ने सुनी समस्याएं
चम्पावत। डीएम नवनीत पांडेय ने बाराकोट क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने डीएम को समस्याओं की जानकारी दी। डीएम ने शीघ्र समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व लोगों ने डीएम का स्वागत किया। डीएम नवनीत पांडेय पहली बार बाराकोट पहुंचे। उन्होंने बाराकोट ब्लॉक कार्यालय, तहसील, एनएच का निरीक्षण किया। ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने तहसील भवन बनाने, डिग्री कॉलेज खोलने, स्थाई एसडीएम व तहसीलदार की नियुक्ति करने की मांग की। डीएम ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। निरीक्षण में बीडीओ खजान चंद्र जोशी, तहसीलदार विजय गोस्वामी, कानूनगो छत्र सिंह बोहरा, डीडीएमओ मनोज पांडेय, विजय शर्मा, किशोर रावत, सुनील वर्मा, सुनील माहरा, गोविंद मथैला मौजूद रहे।
