पांच लोगों की चालानी रिपोर्ट भेजी
चम्पावत। पुलिस ने बनबसा के पांच लोगों की चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी है। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बनबसा के भरत गिरी, अंकित सक्सेना, लक्ष्मण गिरि, सौरभ यादव, नरेश पाल, विक्रम सामंत के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की गई है।
