डीएम ने पोलिंग बूथों का लिया जायजा

पौड़ी।

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पौड़ी तहसील के दूरस्थ क्षेत्रों में बने पोलिंग बूथों का जायजा डीएम पौड़ी ने लिया। डीएम ने समय से पोलिंग बूथों की सभी व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए। बूथ पर मौजूद बीएलओ और आला अफसरों से मतदाता एवं ग्रामीणों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के घर – घर जाकर मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अन्य लोगों को भी मतदान हेतु जागरूक करने की बात कही। डीएम को अपने घर देख ग्रामीण होमगार्ड जवान में भी उत्साह दिखा। जिलाधिकारी ने मतदेय स्थल दताखेत, लसेरा का निरीक्षण कर डाडा नागराजा होते हुए कासखेत, नैथाणा एवं घंडियाल आदि पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग बूथ पर पेयजल, शौचालय, विद्युत, साफ-सफाई आदि सुविधाओ का जायजा लेते हुए मौके पर उपस्थित राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित कार्मिकों को पोलिंग बूथ को मानक के अनुरूप सुविधाजनक और सुगम बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित बीएलओ से 80 से अधिक उम्र के वृद्ध मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं ध्यान रखते हुए जाये तथा दिव्यांग मतदाताओं का चिन्ह्किरण कर उनकी आवश्यकता के अनुरूप आवश्यक उपकरण आदि की मांग समय से करने को भी कहा। इस मौके पर एसडीएम पौड़ी आकाश जोशी, ग्राम प्रधान लसेरा सते सिंह, प्रधानाध्यापिका अनिता थपलियाल, राजस्व निरीक्षक पूर्ण सिंह धनाई, बीएलओ नरेंद्र सिंह रावत, शैलेंद्र नयाल, केशव चंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *