अवैध शराब की रोकथाम को आबकारी विभाग ने कसी कमर

पौड़ी।

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तैयारियां शुरू की है। अवैध शराब के धंधे में लगे संदिग्ध लोगों और गांवों को चिह्नत किया गया है। शासन ने भी ऐसे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई के आदेश जारी किए है।
सोमवार को जिला प्रशासन बिजनौर की ओर से भी बॉर्डर पर एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें अवैध शराब तस्करी और चुनाव को प्रभावित करने वाले कारणों पर चर्चा हुई और यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी। इस बैठक में एसपी बिजनौर और डीएम ने हिस्सा लिया। साथ ही उत्तराखंड से हरिद्वार, यूएस नगर और पौड़ी के अफसर शामिल हुए। पौड़ी के डीईओ राजेंद्र ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों और गांव की सूची तैयार की गई है। अब जल्द ही प्रभावी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। आबकारी ने उन गांवों को सूची में शामिल किया है जहां लंबे समय से या फिर बीते चुनावों में अवैध शराब को लेकर शिकायत और धरपकड़ हुई थी। बताया कि जनपद में करीब 71 लोग चिह्नित हुए जो अवैध शराब के कारोबर में संलप्ति है। क्षेत्र 1 पौड़ी में 12 गांव चयनित है। कोटद्वार और चौबट्टाखाल क्षेत्रों में करीब 29 लोग अवैध शराब के धंधे से जुड़े पाए गए। इसी तरह से थलीसैंण और यमकेश्वर में भी ऐसे स्थलों को चिह्नित किया गया है। प्रशासन के निर्देशों के बाद इस सूची के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही यह छानबीन होगी कि जहां या जिन लोगों की शिकायतें सामने आई वह अभी भी इस धंधे में संलिप्त है या नहीं। यदि ऐसा हुआ तो प्रभावी कार्रवाई होगी। सीमा पर बैठक में हिस्सा लेने वाले आबकारी निरीक्षक आनंद सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा चुनावों को लेकर कैसे दोनों प्रदेशों की सीमाओं पर काम किया जाएगा इस पर चर्चा हुई है। अफसरों ने एक दूसरे अपने नंबर दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *