एनआईटी में ब्रह्मकुमारी संस्था के सहयोग से किया पौधरोपण

श्रीनगर गढ़वाल। एनआईटी श्रीनगर में ब्रह्मकुमारी संस्था के सहयोग से फलदार और अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि पूरे वर्षभर संस्थान की ओर से करीब 800 पौधों का रोपण किया जाएगा। इस असवर पर डीन डा. धर्मेंद्र त्रिपाठी, डा. हेमंत सिंघल, डा. कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर विश्व पर्यावरण दिवस पर आर्यभट्ट शोध छात्रावास द्वारा पौधरोपण किया गया। जबकि वार्ड नंबर आठ में सभासद प्रमिला भंडारी ने महिलाओं के साथ फलदार पौधे लगाए। जय हो छात्र संगठन की ओर से जय हो कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जीतने वाली समस्त टीम को पौधरोपण के लिए पौध उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *