नए इनोवेटर्स के लिए यूपीईएस ने किया अपना इन्क्यूबेशन कार्यक्रम ‘रनवे’ लांच

देहरादून।

युवाओं और प्रतिभाशाली इनोवेटर्स के लिए यूपीईएस ने अपना इन्क्यूबेशन कार्यक्रम ‘रनवे’ लांच किया है। इस कार्यक्रम को स्‍टार्ट-अप्‍स के साथ विश्वविद्यालय के भीतर और बाहर उनके विचारों पर काम करने के लिए शुरू किया गया है। साथ ही यह उन्‍हें एक मजबूत, बड़े पैमाने का और कामयाब व्‍यावसाय खड़ा करने में मदद करेगा। ‘रनवे’ का उद्देश्य प्रतिभाशाली इनोवेटर्स को स्टार्ट-अप स्थापित करने के शुरूआती चरणों में मदद करना है। रनवे के सीईओ राहुल नैनवाल ने बताया कि इसके जरिए विवि अपने छात्रों और संकाय सदस्यों के विचारों, जुनून और सपनों को पूरा करने में मदद करेगा। इस दौरान हाइड्रोकार्बन एजुकेशन रिसर्च सोसाइटी के अध्यक्ष शरद मेहरा, सह संस्थापक शिल्पा शर्मा, जयपोर, सौरभ कुमार सिन्हा और प्रियांशु जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *