मिस उत्तराखंड के दूसरे सब-टाईटल का आयोजन किया
देहरादून।
सुभाष रोड स्थित कमल- जेबीसीसी लाउंज में मिस उत्तराखंड के दूसरे सब-टाईटल का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुंदरिया मिस रेडियंट स्किन की दौड़ में नजर आई। हालांकि इसका अनाउंसमेंट ग्रैंड फिनाले वाले दिन ही किया जाएगा। ब्यूटी एक्सपर्ट जावेद और मिस उत्तराखंड-2019 थर्ड रनरअप अपूर्वा डोभाल ने जजेस की भूमिका में उपस्थित रहे। सिनमिट कम्यूनिकेशंस की ओर से आयोजक दलीप सिंधी व राजीव मित्तल ने बताया कि मॉडल्स को स्किन को हेल्दी रखने के तरीके भी एक्सपर्ट्स बता रहे हैं। ताकि इनको ग्रूमिंग से जुड़ी सभी जानकारी हो। इस मौके पर कोरियोग्राफर जेस पुष्कर सोनी और ग्रूमर-ट्रेनर मिस उत्तराखंड-2017 शिवांगी शर्मा, राज कौशिक और करिश्मा नेगी ने विशेष सहयोग किया।
