टनकपुर में बार भवन निर्माण की मांग
चम्पावत। टनकपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने बार भवन निर्माण की मांग की है। इस संबंध में कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है।
बार संघ अध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि बार भवन निर्माण के लिए जिला पंचायत को विधायक निधि से पांच लाख रुपये आवंटित किए गए थे। इस रकम में से दो लाख रुपये खर्च कर लिए गए हैं। शेष तीन लाख रुपये जिला पंचायत ने सरेंडर कर दिए। इस वजह से भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। उनका कहना है कि भवन नहीं होने से अधिवक्ताओं को दिक्कत हो रही है। उन्होंने अधूरे भवन को पूरा करने की मांग की है।
