तंजानिया की राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी ने की आपसी हितों पर चर्चा


नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन के साथ आपसी ‎हितों पर चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत-तंजानिया संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर भी बातचीत की। द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की जिसमें व्यापक क्षेत्रों पर बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एजेंडे में व्यापार और निवेश, रक्षा और समुद्री सुरक्षा, विकास साझेदारी, उच्च शिक्षा और लोगों से लोगों के बीच संबंध शामिल हैं। गौरतलब है ‎कि हसन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह 8 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंची थीं। इससे पहले उनका राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *