2023 भारत में नई लोगों की राजनीति की शुरूआत करेगा – केसीआर

हैदराबाद

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की इच्छा है कि नए साल में देश में लोगों की राजनीति और शासन की शुरूआत हो। उन्होंने उम्मीद जाहिर की हैं कि 2023 तेलंगाना के लोगों के जीवन में गुणात्मक विकास लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष ने तेलंगाना के लोगों के साथ पूरे देश को नए साल की बधाई दी। केसीआर ने कहा कि अतीत की समीक्षा वर्तमान का विश्लेषण और भविष्य की उचित योजना बनाकर जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा युवाओं को अपने लक्ष्यों को निर्धारित करना चाहिए और अपनी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *