अजय देवगन ने किया 2023 का स्वागत धमाकेदार अंदाज में भोला की दिखाई झलक

मुंबई

अजय देवगन ने 2023 का स्वागत धमाकेदार अंदाज में किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भोला की एक झलक दिख रही है। दरअसल यह अजय की अगली फिल्म का नाम है। अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है भोला का वर्ष शुरू हो गया। सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।
इसके अलावा उन्होंने शेड्स ऑफ भोला और भोला इन 3डी नामक दो हैश टैग भी लगाए हैं। अजय देवगन की वीडियो को 2 घंटे में 36000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पर 244 कमेंट भी किए गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर जय भोलेनाथ जय शंभू जय हो भोलेनाथ हर हर भोला और जबरदस्त भाऊ जैसे कमेंट किए हैं। वहीं कई लोगों ने उन्हें 2023 की शुभकामनाएं भी दी हैं।
गौरतलब है कि अजय अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। इसके पहले उन्होंने फिल्म से जुड़े कई पोस्टर और वीडियो भी शेयर किए हैं। एक तस्वीर में उनके माथे पर त्रिपुंड लगा हुआ है और वहां काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं शेयर किए हुए वीडियो में उनकी आंखें नजर आ रही है और उनकी आंखों में काफी गुस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *