जोशी ने कांग्रेस मीडिया प्रभारी पद से इस्तीफा
श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल विवि के पूर्व सह-सचिव प्रदीप जोशी ने कांग्रेस कीर्तिनगर ब्लॉक के मीडिया प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता को भी छोड़ दिया है। प्रदीप जोशी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने उनकी बहन ममता बहुगुणा के प्रकरण में कोई साथ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में कांग्रेस पदाधिकारियों से कई बार इस प्रकरण को प्रदेश स्तर पर उठाने को लेकर अपील की गई। लेकिन इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
