जेई परीक्षा जल्द कराने की मांग
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की कनिष्ठ अभियंता की रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी न होने पर अभ्यार्थियों में गहरा रोष व्याप्त है। अभ्यार्थियों ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता के विभिन्न विभागों में विज्ञापित पदों के सापेक्ष मई 2022 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम अगस्त 2022 में घोषित किया गया था। लेकिन परीक्षा में धांधली होने के चलते भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। अपने बलबूते परीक्षा में पास हुए अभ्याथियों को इसका नुकसान झेलना पड़ा। अभ्यार्थियों ने कहा कि एई परीक्षा को भी निरस्त कर उसकी अगली परीक्षा की तिथि अगस्त 2023 में निर्धारित की गई है। जबकि जेई की परीक्षा तिथि जल्द निर्धारित करने को कहा गया था, लेकिन अभी तक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है। जिससे अभ्यार्थियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जल्द से जेई की परीक्षा तिथि घोषित किए जाने की मांग की
