आबकारी टीम ने 6 भट्ठी तोड़ी, 130 लीटर कच्ची शराब बरामद


काशीपुर। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी की सयुंक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने छह भट्ठी तोड़कर 130 लीटर कच्ची शराब बरामद की। शनिवार को आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गांव बरखेडी, खाई खेड़ा, दुर्गापुर के जंगलों में कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। जहां टीम ने 6 भट्ठी और शराब बनाने के उपकरण तथा 8 हजार लीटर लाहन नष्ट कर दिया। वहीं मौके से 130 लीटर शराब बरामद की। मौके से फरार 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टीम मे आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट, आबकारी निरीक्षक मोहन कोरगा समेत अन्य आबकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *