कपड़ा व्यापारियों ने नियमों के अनुसार दुकानें खोलने को जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

सहारनपुर

रायवाला कपड़ा व्यापार एसोसिएशन द्वारा आज अध्यक्ष अजय कालरा के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने दिये ज्ञापन मे मांग की कि प्रशासन राय वाला कपड़ा बाजार को नियमों के अनुसार खोलने के आदेश दें। जिससे कि दुकानों में भरा कॉटन का कपड़ा खराब होने से बच जाए, क्योंकि कपड़ा ज्यादा दिन बंद कर रखने से खराब हो जाता है और अधिकतर दुकानों में गर्मी में पहनने वाला कॉटन का कपड़ा भरा हुआ है। कुछ समय बाद वह कपड़ा ऐसे ही रखे रखे खराब हो जाएगा। उन्होंने नियमानुसार जल्द बाजार खोलने की मांग की जिससे कि कपड़ा खराब होने से बच जाए और व्यापारी भी अपना व्यापार कर अपने परिवार वह दुकान पर काम करने वाले मजदूरों का खर्चा निकाल सकें। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से महामंत्री धर्मेंद्र खन्ना, दीपक सचदेवा, संयोजक गुलशन कुमार, मनोज कुमार, एचएस किशोर, विमल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *