67 लाख रुपये के सोने के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ
 राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कस्टम विभाग की टीम सुरक्षा व्यवस्था के चलते आए दिन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए का सोना बरामद कर रही है। इसके बावजूद सोने की तस्करी लगातार जारी है। एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क टीम ने 67.0 रुपए का सोना बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दुबई से लखनऊ फ्लाइट से सोना पकड़ा गया है। जिसे एक महिला यात्री छिपाकर लाई थी। हालांकि स्कैनिंग के दौरान सीमा शुल्क टीम के हत्थे चढ़ गई।महिला के पास से 1259.500 ग्राम सोना बरामद हुआ है। उप आयुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि उनकी  टीम ने कार्यवाही करते हुए सोने को कस्टम प्रावधानों के तहत जप्त कर लिया। कस्टम विभाग की टीम में निहारिका लाखा के अलावा टीम के सदस्यों ए.पी. सिंह, शैलेन्द्र शुक्ला, (सभी अधीक्षक), के.सी.एम. त्रिपाठी, अमित वर्मा, नीलम सिन्हा, मुख्तार आलम (सभी निरीक्षक) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *