आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा: मुन्ना चौहान

विकासनगर। 25 जून 1975 को आपातकाल लागू किए जाने की बरसी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान विकासनगर और चकराता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी का आयोजन किया। शनिवार को विकासनगर के एनफील्ड लॉन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा है। आज के दिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सभी लोकतांत्रिक संस्थानों के अधिकार समाप्त कर दिए थे। विपक्षी नेताओं को जबरदस्ती जेल में डाल दिया गया था, जिससे कि कोई भी सरकार के निर्णयों का विरोध न कर उन्होंने कहा कि करीब 19 माह तक केंद्र सरकार ने देश की जनता के साथ ही विपक्षी नेताओं का भी उत्पीड़न किया। विश्व के लोकतांत्रिक देशों में यह अब तक का सबसे भयावह दौर साबित हुआ है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस को आपातकाल के लिए देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। दूसरी ओर चकराता विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने कालसी में काला दिवस मनाते हुए संगोष्ठी आयोजित की। आपातकाल के दौरान सरकार का मुखर विरोध करने वाले वयोवृद्ध नेता भाव सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि आपातकाल देश पर जबरदस्ती थोपा गया एक फैसला था। तत्कालीन प्रधानमंत्री में अपनी कुर्सी बचाने के लिए 19 माह तक देश की जनता का उत्पीड़न किया गया। जिसका जवाब जनता ने अगले आम चुनाव में दिया। जिपं अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में सभी की राय महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थानों का सम्मान करती है।
संगोष्ठी में ये रहे मौजूद
विकासनगर में मंडल अध्यक्ष गौरव चावला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, धीरेंद्र पटवाल, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा, रचिता ठाकुर, दिनेश कौशिक, अनुज गुलेरिया, विरेंद्र चौहान, संदीप मोंग, गंभीर तोमर, राकेश जायसवाल, विरेंद्र बॉबी, मोहित ठाकुर, मंसूर खान, खजान सिंह नेगी, मल्ला राम, डा. कपिल, जय प्रकाश चौहान, मनीष रावत, आशा चौहान, बीना डोभाल, रेखा सिंह, सुनीता गुलेरिया, किरन देवी, कांति देवी, सरोज गांधी, राजकुमारी शर्मा, कृष्णा तोमर, राकेश जॉन, सुरेंद्र सैनी, आशीष, शिवा कश्यप, दीवान सिंह, उषा, अनिता, सविता आदि। कालसी में कार्यक्रम में जिला संयोजक यशपाल नेगी, ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, भारत चौहान, जवाहर सिंह चकित, दिनेश तोमर, उमेश शर्मा, भोपाल सिंह चौहान, ममता तोमर, सुंदला चौहान, रणवीर तोमर, सुरेश रावत, कुंदन सिंह चौहान, विकास तोमर, दिगंबर सिंह, बारु नेगी, वीरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *